Bihar Board Class IX Political Science Chapter 8 | सर्वोच्च न्यायालय लघु उत्तरीय प्रश्न और लतिलघु उत्तरीय प्रश्न

Bihar Board Class IX Political Science Chapter 8 | सर्वोच्च न्यायालय लघु उत्तरीय प्रश्न और लतिलघु उत्तरीय प्रश्न 


Bihar Board Class IX Political Science Chapter 8 | सर्वोच्च न्यायालय लघु उत्तरीय प्रश्न और लतिलघु उत्तरीय प्रश्न



सर्वोच्च न्यायालय लतिलघु उत्तरीय प्रश्न



1. सर्वोच्च न्यायालय का मुख्यालय कहाँ है ? 
उत्तर- नई दिल्ली।


2. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायधीशों की नियुक्ति कौन करता है ? 
उत्तर- राष्ट्रपति ।


3. सर्वोच्च न्यायालय को किसका रक्षक बनाया गया है ? 
उत्तर- मौलिक अधिकार।


4. किस संशोधन के में परिवर्तन किया गया है ?
उत्तर-44 वें संशोधन ।


5. सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को कितना वेतन मिलता है ? 
उत्तर- एक लाख रु.।

सर्वोच्च न्यायालय लघु उत्तरीय प्रश्न

1. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद के लिए निर्धारित योग्यताओं का वर्णन करें।
उत्तर - सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद के लिए निर्धारित योग्यताएँ निम्न हैं— (i) भारत का नागरिक हो, (ii) कम-से-कम पाँच वर्ष तक किसी उच्च न्यायालय का न्यायाधीश रह चुका हो, (iii) कम-से-कम दस वर्ष तक किसी उच्च न्यायालय में वकालत कर चुका हो, (iv) राष्ट्रपति की राय में कानून का ज्ञाता हो ।


2. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश को उसके पद से हटाने के तरीकों का उल्लेख करें। 
उत्तर- सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश 65 वर्ष की उम्र तक अपने पद पर बने रहते हैं। इससे पहले वे त्याग-पत्र देकर हट सकते हैं। संसद द्वारा किसी न्यायाधीश को हटाए जाने का प्रस्ताव पास होने पर राष्ट्रपति उसे हटा सकता है। संसद के दोनों सदनों में । अलग-अलग सदन के कुल सदस्यों के बहुमत तथा सदन में उपस्थित और मतदान करनेवाले सदस्यों के दा-तिहाई बहुमत से ऐसा प्रस्ताव पास होना चाहिए ।


3. सर्वोच्च न्यायालय के प्रारंभिक क्षेत्राधिकार का वर्णन करें।
उत्तर- सर्वोच्च न्यायालय के प्रारंभिक क्षेत्राधिकार निम्न हैं—
(i) दो या दो से अधिक राज्यों के बीच का मुकदमा
(ii) एक ओर केंद्रीय सरकार और एक या एक से अधिक राज्य तथा दूसरी ओर एक या एक से अधिक राज्यों के बीच का मुकदमा
(iii) केन्द्र और राज्यों के बीच का मुकदमा


4. 'सर्वोच्च न्यायालय की स्वाधीनता पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।
उत्तर- संघात्मक संविधान के लिए स्वतंत्र न्यायपालिका एक आवश्यक तत्व है। भारत का संविधान भी संघात्मक है। अतः, यहाँ भी सर्वोच्च न्यायालय को स्वतंत्र और निष्पक्ष बनाया गया है। सर्वोच्च न्यायाल की स्वतंत्रता के लिए संविधान में ही व्यवस्था कर दी गई है। संविधान के 42 वें संशोधन अधिनियम द्वारा इसकी स्वतंत्रता पर बहुत कुछ अंकुश लगाया गया था। पर, 43 वें संशोधन अधिनियम द्वारा उसकी स्वतंत्रता फिर वापस कर दी गई है।
Class 9th Bharati Bhaawan Politics All Question Answer
Previous Post Next Post