राज्य कार्यपालिका अतिलघु उत्तरीय प्रश्न और लघु उत्तरीय प्रश्न | Bihar Board Class 9th Political Science Chapter 9
राज्य कार्यपालिका अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
1. भारत में कितने राज्य और कितने केन्द्रशासित प्रदेश हैं ?
उत्तर- 28 राज्य और 7 संघीय क्षेत्र ।
2. राज्यपाल का मासिक वेतन क्या है ?
उत्तर- 1,10,000 रु.।
3. राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अभिभाषण कौन देता है ?
उत्तर- राज्यपाल।
4. राज्य कार्यपालिका से क्या समझते हैं ?
उत्तर- राज्य सरकार की कार्यपालिका को ही राज्य कार्यपालिका कहते हैं।
5. राज्य मंत्रिपरिषद में तीन प्रकार के मंत्री का उल्लेख करें।
उत्तर- मंत्रिमंडल स्तर के मंत्री, राज्यमंत्री और उपमंत्री ।
राज्य कार्यपालिका लघु उत्तरीय प्रश्न
1. राज्यपाल पद के लिए निर्धारित योग्यताओं का वर्णन करें।
उत्तर- राज्यपाल की नियुक्ति के लिए निम्नलिखित योग्यताएँ निर्धारित की गई है
(ii) उसकी उम्र कम-से-कम 35 वर्ष की हो।
(i) वह भारत का नागरिक हो ।
(iii) वह विधानमंडल या संसद का सदस्य नहीं हो। यदि हो भी तो राज्यपाल का पद ग्रहण करने के बाद वह सदस्य नहीं रहेगा।
(iv) वह किसी लाभ के पद पर नहीं हो।
2. कार्यपालिका के क्षेत्र में राज्यपाल के किन्हीं चार कार्यों का उल्लेख करें।
उत्तर- कार्यपालिका के क्षेत्र में राज्यपाल के चार कार्य निम्न हैं—
(i) राज्यपाल मुख्यमंत्री की नियुक्ति करता है एवं मुख्यमंत्री की सलाह से अन्य मंत्रियों की नियुक्ति करता है।
(ii) राज्यपाल मंत्रियों के बीच कार्यों का बँटवारा करता है।
(iii) राज्यपाल मुख्यमंत्री से मंत्रिमंडल के निर्णयों की सूचना प्राप्त करता है।
(iv) राज्यपाल राज्य के महाधिवक्ता, राज्य लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों तथा अन्य उच्च पदाधिकारियों की नियुक्ति करता है।
3. मंत्रिपरिषद के किन्हीं चार कार्यों का उल्लेख करें।
उत्तर- मंत्रिपरिषद के चार कार्य निम्न हैं
(i) विधानमंडल द्वारा बने कानूनों को कार्यान्वित करना।
(ii) राज्य की प्रशासकीय नीति निर्धारित करना।
(iii) राज्य में प्रशासन के लिए उचित व्यवस्था करना।
(iv) राज्य के लिए बजट
4. जिन आधारों पर उनका वर्णन करें। IR तैयार कर विधानमंडल के सामने उपस्थित करना। राज्यपाल राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश करता है
उत्तर- राज्य पर भी संकट आते रहते हैं। वह है, राज्य में संविधान की विफलता का संकट। ऐसे संकट में उस राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होता है। राज्यपाल की रिपोर्ट पर ही राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाता है। राज्यपाल केन्द्रीय सरकार के एजेंट के रूप में काम करता है। में राष्ट्रपति शासन लागू होने पर राज्यपाल राष्ट्रपति के आदेशानुसार शासन का संचालन करता है।
Tags:
Political Science 9th
