जीवों में विविधता का अतिलघु उत्तरीय प्रश्न || very short answer type questions on diversity in organisms || भारती भवन जीवविज्ञान कक्षा 9 जीवविज्ञान अध्याय 3 || neasy1

  जीवों में विविधता का अतिलघु उत्तरीय प्रश्न || very short answer type questions on diversity in organisms  || भारती भवन जीवविज्ञान  कक्षा 9 जीवविज्ञान अध्याय 3   || neasy1




                   अतिलघु उत्तरीय प्रश्न :


1. जीवों का वर्गीकरण क्यों आवश्यक है ?

उत्तर :- पृथ्वी पर अनेक प्रकार के जीव पाए जाते है, बैक्ट्रिया से लेकर ह्वेल तक | कैलिफोर्निया के रेड वुडवृक्ष 100 मीटर तक लम्बे होते है | वर्गीकरण जीवों के अध्ययन को आसान करता है | हम सभी प्रकार के जीवन को एक बार में जान सकते है| इससे जीवों के पारस्परिक संबंधों का पता चलता है



2. वर्गिकी का जनक किसे कहते है ?

उत्तर :- कैरोलस लिन्नियस ने अठारहवीं शताब्दी में सर्वप्रथम वर्गिकी या टैक्सोनामी की स्थापना की, उन्हें वर्गिकी का जनक कहते है |



3. किन आधारों पर जीवों को विभिन्न समूहों में रखा जाता है ?

उत्तर :- जीवों के आपसी समानताओं एवं विषमताओं के आधार पर उन्हें विभिन्न समूहों में रखा जाता है |



4. आदिम जीव किसे कहते है ?

उत्तर :- ऐसे जीवों को जिनके शारीर प्राचीन बनावट के है तथा जिनमे कोई ख़ास परिवर्तन नहीं आया उन्हें आदिम या प्रिमिटिव जीव कहते है |

5. अपेक्षाकृत उन्नत जीव को क्या कहते है ?

उत्तर :- विकास के क्रम में जो जीव उत्पन्न हुए वे उन्नत, विकसित एवं अपेक्षाकृत जटिल थे |



6. मोनेरा को किस आधार पर अलग किया गया है ?

उत्तर :- प्रोकैरियोटा में एक ही जगह मोनेरा हिया जिसमे जीवाणु तथा साइनोबैक्टीरिया या नीलहरित शैवाल को रखा गया | जगत मोनेरा के बाद भी कुछ कठिनाइया रह गयी | जीवाणु जैसा कवक युकैरीयोटिक जीव है लेकिन प्रकाश- संश्लेषण में असमर्थ है | उन्हें न तो मोनेरा में न तो प्रोटिस्टा में रखा जा सकता है | जिसके अंतर्गत अब प्रकाश-संश्लेषण में सक्षम शैवाल है| इसलिए कवक के लिए एक नया जगत बनाया गया जिसे जगत फंजाई नाम दिया गया |



7. प्रोटिस्टा के दो उदाहरण लिखें |

उत्तर :- (i) एककोशिकीय सूक्ष्मजीव (ii) सरल सूक्ष्मजीव



8. शैवाल को किस विभाग में रखा गया है ?

उत्तर :- शैवाल को थैलोफाइटा विभाग में



9. शैवाल तथा कवक के बीच सहजीवी संबंध का एक उदाहरण दें |

उत्तर :- लाइकेन शैवाल तथा कवक के बीच सहजीवी संबंध

का एक उदाहरण है |



10. ब्राबोफाईटा की एक विशेषता को लिखें | उत्तर :- इसके अधिकांश पौधे हरे एवं छोटे होते है |

11. संघ पोरिफेरा के दो उदाहरण दें |

उत्तर :- (i) सईकन (ii) हायलोनेमा



12. दो समुद्री जंतुओं (एक वर्ग मत्स्य तथा एक संघ इकाइनोडर्मेता से ) के नाम लिखे |

उत्तर :- (i) मेढक (ii) तारा मछली



13. नम मिट्टी में पाए जानेवाले एक एनिलिडा का नाम लिखें

उत्तर :- केंचुआ



14. एक स्वतंत्रजीवी प्लेटिहेल्मिथिज का नाम लिखें |

उत्तर :- फ्लेनेरिया



15. उपसंघ वर्तिब्रेटा की एक प्रमुख विशेषता बताएँ ।

उत्तर :- सिर में विशेष प्रकार के जोड़े संवेदी अंग होती है, जिनसे वर्तिब्रेटा जंतु देखने, सुनाने तथा सूंघने जैसे कार्य करते है | ये विशेषता संघटक वर्टीब्रेटा में पायी जाती है |



16. संघ कार्डेटा की एक विशेषता का उल्लेख करें |

उत्तर :- इनमे नोटों कार्ड या पृष्ठरज्जू उपस्थित होता हिया | अधिकांश कार्डेटो में यह उपस्थित या अस्थि के बने एक अंतकंकाल कशेरुक दंड या रीढ़ की हड्डी में परिवर्तित हो जाता है |







Previous Post Next Post