कोशिका-जीवन की आधारभूत इकाई अतिलघु उत्तरीय प्रश्न || Basic Unit of Cell Life Long Type Question Answer || भारती भवन जीवविज्ञान कक्षा 9 जीवविज्ञान अध्याय 1 ||

  कोशिका-जीवन की आधारभूत इकाई अतिलघु उत्तरीय प्रश्न || Basic Unit of Cell Life Long Type Question Answer  || भारती भवन जीवविज्ञान  कक्षा 9 जीवविज्ञान अध्याय 1   ||


 



                                                         अतिलघु उत्तरीय प्रश्न



1. कोशिका को सर्वप्रथम किस वैज्ञानिक ने देखा? 
उत्तर:-कोशिश की खोज सर्वप्रथम राबर्ट हुक ने (1665) में की| |



2. कोशिश को जीवन की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई क्यों कहा जाता है? 
उत्तर:-सभी जीव कोशिकाओं के बने होते हैं, ये जीवन की मूलभूत इकाई है|जीवित कोशिका में मूलभूत कार्य करने की क्षमता होती है|अतः इसे कहते जीवन की संरचनात्मक तथा क्रियात्मक इकाई कहते हैं|




3. कोशिकाभित्ति कहाँ पायी जाती है? 
उत्तर:-कोशिकाभित्ति पादप कोशिकाओं में पायी जाती है|



4. कौन सा कोशिकांग सक्रिय श्वसन स्थल हैं?
उत्तर:- माइटोकांड्रिया कोशिकांग के सक्रिय श्वसन स्थल है|



5. किस कोशिकांग को आत्महत्या की थैली कहा जाता है? 
उत्तर:- लाइसोसोम को आत्महत्या की थैली कहा जाता है|

6. कोशिका के अन्दर प्रोटीन संश्लेषण कहाँ होता है?
 उत्तर:-कोशिका के अन्दर प्रोटीन संश्लेषण राइबोसोम में भी होता है|



7. लवक कहाँ पाये जाते हैं? 
उत्तर:-लवक सिर्फ पादप कोशिकाओं में पाये जाते हैं|



8. कोशिका के किन्हीं दो अंगकों के नाम लिखें जिसमें डीएनए पाया जाता है? 
उत्तर:-कोशिका के दो अंगक माइटोकांड्रिया तथा लवक में डीएनए पाया जाता है|

9. भोजन का सम्पूर्ण आक्सीकरण किस कोशिकांग में होता है? 
उत्तर:-भोजन का सम्पूर्ण आक्सीजन माइटोकांड्रिया में होता है|



10. कोशिकाभित्ति तथा कोशिका झिल्ली में मूल अन्तर क्या है? 
उत्तर:-कोशिकाभित्ति कड़ी और निर्जीव होती है, जबकि कोशिका झिल्ली अर्द्धपारगम्य एवं सजीव होती है|



11. कोशिका झिल्ली को चयनात्मक पारगम्य झिल्ली क्यों कहते हैं?
उत्तर:-कोशिका झिल्ली द्वारा कुछ ही पदार्थ अन्दर या बाहर आ जा सकते हैं, सब पदार्थ नहीं| इसलिए इसको चयनात्मक पारगम्य झिल्ली कहते हैं|



12. क्या पादप कोशिका में सेंट्रोसोम पाया जाता है? 
उत्तर:-नहीं, पादप कोशिका में सेंट्रोसोम नहीं पाया जाता है|



13. गाल्जी उपकरण कहाँ पाया जाता है? 
उत्तर:-गाल्जी उपकरण कोशिका में पाया जाता है|



14. ल्यूकोप्लास्ट का क्या कार्य है? 
उत्तर:-ल्यूकोप्लास्ट खाद्य संचय का कार्य करता है|



15. अन्त:प्रद्रव्यी जालिका कितने प्रकार की होती है? 
उत्तर:-दो प्रकार की होती है- चिकनी, दानेदार



16. कौन सा कोशिकीय रचना जीन वाहक है? 
उत्तर:-डीएनए

17. क्रोमैटिन धागे कब क्रोमोसोम की तरह दिखायी पड़ते हैं? 
उत्तर:-कोशिका विभाजन के समय क्रोमाइटिन धागे क्रोमोसोम की तरह दिखायी पड़ते हैं|



18. जीन किसे कहते हैं? 
उत्तर:-डीएनए के क्रियात्मक खण्ड को जीन कहते हैं|



19. क्रोमोसोम का निर्माण किन किन घटकों से होता है? 
उत्तर:-क्रोमोसोम का निर्माण ऐलीकिल, मैट्रिक्स, क्रोमाइटिक्स, क्रोमोनिमायटा और सेंट्रोमीयर घटकों से होता है|



20. केंद्रिका कहाँ पाया जाता है? 
उत्तर:-केंद्रिका केंद्रक के अन्दर केंद्रक द्रव्य में पाया जाता है|



21. किस प्रकार की कोशिका में केन्द्रक नहीं पाया जाता है?
उत्तर:-प्रोकैरियोटिक कोशिका में केंद्रक नहीं पाया जाता है|



22. कोशिका के भीतरी तथा बाहरी वातावरण के बीच गैसों का आदान प्रदान किस क्रिया द्वारा होता है? 
उत्तर:-सिर्फ विसरण के द्वारा



23. पौधों में गैसों का आदान प्रदान किस संरचना द्वारा होता है? 
उत्तर:-पौधों में गैसों का आदान प्रदान स्टोमैटा के द्वारा होता है|



24. पौधों के मूल रोम द्वारा जल के अवशोषण में किस क्रिया का उपयोग होता है? 
उत्तर:- परासरण द्वारा



25. जीवों का शरीर किससे बना होता है? 
उत्तर:-कोशिकाओं से



26. बहुकोशिकीय जीवों का विकास एक कोशिका से किस क्रिया द्वारा होता है? 
उत्तर:-कोशिका विभाजन द्वारा



27. एक ऐसे कोशिका का उदाहरण दें जो अपना आकार बदलती रहती है? 
उत्तर:- अमीबा


28. जीवों के शरीर में कोशिकाओं की संख्या पर निर्भर करती है? 
उत्तर:-जीव के शरीर के आकार पर

29. केन्द्रक के बारे में सर्वप्रथम किस वैज्ञानिक ने बताया? 
उत्तर:-मैक्स मुल्ज


30. यह किसने बताया कि नयी कोशिकाओं का निर्माण पहले से मौजूद कोशिकाओं से होता है? 
उत्तर:-विरचो ने



31. कोशिकाद्रव्य एवं केन्द्रक को सम्मिलित रूप से क्या कहते हैं? 
उत्तर:-जीवद्रव्य या प्रोटोप्लाज्म



32. कोशिकाभित्ति किसके कारण कड़ी और निर्जीव होती है? 
उत्तर:-सेल्यूलोस के कारण



33. झिल्लीयुक्त कोशिकांग किन कोशिकाओं में पाए जाते हैं? 
उत्तर:-यूकैरियोटिक कोशिकाओं में



34. अंत:प्रद्रव्यी जालिका कितने प्रकार की होती है? 
उत्तर:-(क) चिकनी अंत: प्रद्रव्यी जालिका
(ख) खुरदरी अंत: प्रद्रव्यी जालिका



35. गुच्छों में पाए जाने वाले राइबोसोमों को क्या कहते हैं? 
उत्तर:-पालीराइबोसोम 


36. पादप कोशिका में गाल्जी उपकरण को सामान्यतः क्या कहते हैं? 
उत्तर:-डिक्टियोसोम 

37. कोशिका की रसधानियों को चारों ओर से घेरने वाली झिल्ली को क्या कहते हैं? 
उत्तर:-टोनोप्लास्ट 


38. केन्द्रक द्रव्य एवं कोशिका द्रव्य के बीच पदार्थों का आदान प्रदान किन छिद्रों द्वारा होता है? 
उत्तर:-केन्द्रक छिद्र के द्वारा



39. क्रोमोटिन जालिका कहाँ पाया जाता है? 
उत्तर:-केन्द्रक द्रव्य में



40. आर. एन. ए. का संश्लेषण कहाँ होता है?
उत्तर:-केन्द्रिका में



41. क्रोमोसोम के दोनों क्रोमैटिड्स किस स्थान पर एक दूसरे से संयोजित रहते हैं? 
उत्तर:-सेंटोमियर 



42. क्रोमोसोम के शीर्ष भाग को क्या कहते हैं? 
उत्तर:-टेलीमियर 



43. मानव शरीर की कोशिकाओं में कितने क्रोमोसोम पाए जाते हैं? 
उत्तर:-46


44. कोशिका का आकार एवं आकृति किसके अनरूप होती है? 
उत्तर:-पतले और लंबे तार की तरह 


45. माइटोकांड्रिया कहाँ पाया जाता है? 
उत्तर:-कोशिका द्रव्य में



46. रंगहीन या श्वेत प्लैस्टिड को क्या कहते हैं? 
उत्तर:-ल्यूकोण्लास्ट 



47. गाल्जी उपकरण में पायी जानेवाली चारों तरफ से झिल्ली से घिरी हुई अनेक समांतर नलिकाओं के समूह को क्या कहते हैं? 
उत्तर:-कुंडिकाओं या सिस्टर्नी 




48. क्लोरोप्लास्ट के भीतर विद्यमान तरलयुक्त गुदा को क्या कहा जाता है? 
उत्तर:-स्ट्रोमा 



49. किस संरचना के अभाव में वायरस में सजीवों का लक्षण परिलक्षित नहीं होता है
उत्तर:-झिल्ली के अभाव में




50. फूलों में विभिन्न रंग प्रदान करने वाले प्लैस्टिड को क्या कहते हैं? 
उत्तर:-क्रोमोप्लास्ट
Previous Post Next Post